*चारधाम यात्रा तैयारी पर धर्मों के मुख्य पड़ावों में मार्गो व अन्य हालात की मीडिया सर्वे पर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा एंड टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, April 4, 2025

*चारधाम यात्रा तैयारी पर धर्मों के मुख्य पड़ावों में मार्गो व अन्य हालात की मीडिया सर्वे पर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा एंड टीम के साथ= 8126216516*

चारधाम यात्रा तैयारी पर धर्मों के मुख्य पड़ावों में मार्गो व अन्य  हालात की मीडिया सर्वे पर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा एंड टीम के साथ= 8126216516*


*चारधाम यात्रा तैयारी पर जोशियाड़ा कार पार्किंग में चल रहे कार्य की मीडिया सर्वे पर ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए GANGA 24 EXPRESS पर =8126216516*




*चारधाम यात्रा तैयारी पर धर्मों के मुख्य पड़ावों पर मार्गो के बत्तर हालात की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा एंड टीम के साथ= 8126216516*
*चारधाम यात्रा तैयारी पर धर्मों के मुख्य पड़ावों पर मार्गो के बत्तर हालात की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए महेश बहुगुणा एंड टीम के साथ= 8126216516*






*उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS  महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *उत्तरकाशी जिला पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा के साथ= 8126216516*

 *पुरोला पुलिस ने किया अवैध नशे की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का भांडाफोड़*
*नशे की तस्करी में संलिप्त मुख्य सरगना को देहरादून से किया गिरफ्तार*
*उक्त मामले में पुलिस की यह 7वीं गिरफ्तारी है*

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के अंतर्गत चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के अन्तर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती सरिता डोबाल* के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस अवैध नशे के सौदागरों पर लगातार नकेल कस रही है। *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष पुरोला श्री मोहन कठैत* के नेतृत्व मे थाना *पुरोला पुलिस द्वारा कल दिनांक 03.04.2025 को अवैध नशे के मुख्य सरगना शहजाद को देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। शहजाद बहुत ही शातिर किस्म का अपराधी है, वह स्वयं अवैध मादक पदार्थ की तस्करी नही करता था, बल्कि पैडलरों के माध्यम से देहरादून में बैठकर करवाता था ताकि वह पकडा न जा सके। वह पैडलरों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी हेतु फंडिंग कर पैसा मुहैया करवाता था तथा देहरादून से ही सारी अवैध गतिविधियों को पैडलरों के माध्यम से अंजाम देता था।* पुरोला पुलिस द्वारा शहजाद के विरूद्ध  गहनता से जांच करते हुये पर्याप्त डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाते हुये उसके मंसूबे पर पानी फेरकर पूरे गैंग का भाण्डाफोड किया गया। शहजाद द्वारा पूछताछ मे यह भी बताया गया कि वह अवैध नशीले व मादक पदार्थ को पैडलरों के माध्यम से एकत्र कर देहरादून क्षेत्र में स्कूल कॉलेजो मे पढने वाले युवाओं को बेचता था।
अवैध नशीले व मादक पदार्थों की तस्करी के उक्त मामले में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करते हुये पुलिस द्वारा अब तक कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    गौरतलब है कि नवंबर 2024 मे पुरोला पुलिस द्वारा शान्ति, मोनू व सावेज नाम के 3 तस्करों 2 किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार कर थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले मे अभियुक्त शहजाद का मुख्य सरगना के रुप मे संलिप्त होना पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा अभियुक्त शहजाद के विरुद्ध धारा 27A/29 NDPS Act के तहत कार्यवाही करते हुए बीते रोज देहरादून से गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले में पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुये तस्करों को चेन-दर-चेन पकडते हुये मुख्य सरगना तक पहुंची है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* शहजाद पुत्र इकबाल नि0 मेहुवाला माफी थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र- 47 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 रतन सिंह
2-कानि0 पूरण सिंह तोमर।


*धरासू पुलिस द्वारा एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार*
 
वांछित/वारण्टी एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धरासू  पुलिस द्वारा आज 04-04-2025 को वाद संख्या 269/2023 में माननीय न्यायालय उत्तरकाशी से जारी कुर्की/ वारण्ट से सम्बन्धित अभियुक्त वारंटी प्रेमलाल पुत्र मुस्या लाल निवासी नाला सरतली थाना धरासू,उत्तरकाशी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था।

 *गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम*
1 अपर उपनिरीक्षक नवीन बिजल्वाण
2 का0  नीलम भारती


 *उत्तरकाशी जिला पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा के साथ= 8126216516*


स्वास्थ्य विभाग, उत्तरकाशी
04 अप्रैल 2025*

स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान दिनांक 08 अप्रैल 2025 एवं मॉप अप दिवस 16 अप्रैल 2025 को मनाये जाने के उद्देश्य एवं तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 रावत की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति के प्रतिनिधियों के मध्य बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी प्रतिनिधियों को बताया गया कि दिनांक 08 अप्रैल को जनपद के समस्त स्कूलों एवं आगंनबाड़ी केन्द्रों पर 01 से 19 वर्ष के जनपद के अनुमानित कुल 1 लाख 7 हजार बच्चों को एल्वेंडाजॉल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। उनके द्वारा बताया गया कि हमारा इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य है कि शतप्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके जिससे बच्चों का बौद्धिक स्तर बढ़ सके और बच्चे कृमि मुक्त हो सके इसके लिए अभियान में सभी संबंधित विभागों की भागीदारी महत्वपूर्ण है । बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी0एस0 पांगती द्वारा सभी प्रतिनिधियों से अपील की राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के सफल संचालन हेतु सभी का सहयोग अपेक्षित है। मुख्यतः बच्चों को एल्वेंडाजॉल की गोली खिलाये जाने के उपरांत रिपोर्टिंग फार्मेट समय से अवश्य उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, मधु कुड़ियाल, गंगेश्वर परमार, हरदेव राणा, मनोज भट्ट एवं अनिल बिष्ट आदि उपस्थित रहे।


 🛑

उत्तरकाशी, 04 मार्च 2025

जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने नैटवाड़–पुजेली–खन्यासणी मोटर मार्ग पर गत 01 अप्रैल 2025 को हुई यूटिलिटी वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच के आदेश जारी करते हुए उप जिला मजिस्ट्रेट पुरोला को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।

इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार गत 01 अप्रैल को तहसील मोरी अंतर्गत नैटवाड़–पुजेली–खन्यासणी मोटर मार्ग पर  यूटिलिटी वाहन संख्या यूके 04 CB 0265 नैटवाड़ गांव दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उक्त वाहन में कुल 22 व्यक्ति सवार थे। जिसमे 01 व्यक्ति की मृत्यु घटना स्थल पर तथा 01 बच्चे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में मृत्यु हो गई थी। तथा 20 व्यक्ति घायल हुए थे।
जिला मजिस्ट्रेट ने जांच अधिकारी को उक्त वाहन दुर्घटना का कारण, परिवहन विभाग की तकनीकी रिपोर्ट, मृतक के उत्तराधिकारियों का नाम व पता, मृतक व घायल व्यक्तियों का वास्तविक नाम व पता, घायल व्यक्तियों का विवरण, उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन का प्रकार/विवरण और भविष्य में ऐसी दुर्घटना को रोकने के उपाय सहित अन्य बिंदुओ पर जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं



🛑

-प्रेस नोट-


*उत्तरकाशी, 04 अप्रैल 2025*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम एवं यात्रा मार्गों व पड़ावों पर यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के द्वारा चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यस्थित ढंग से संचालन के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों हेतु आवश्यक धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर स्वयं इन कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा की जा रही है।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने चारधाम यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया है कि चारधाम यात्रा के लिए यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों एवं घाटों की मरम्मत के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इन महत्वपूर्ण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर शासन-प्रशासन के द्वारा विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रा मार्गों को चाक-चौबंद बनाए रखने के लिए भी इस बार महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं। यमुनोत्री यात्रा मार्ग/श्री यमुनोत्री धाम में लगभग रू. 38 करोड़ की लागत से और गंगोत्री यात्रा मार्ग/श्री गंगोत्री धाम क्षेत्र में लगभग रू. 40 करोड़ की लागत के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत/निर्माणाधीन प्रमुख कार्यां का विवरण निम्नानुसार हैः-




*श्री यमुनोत्री यात्रा मार्ग/यमुनोत्री धाम*

•    यमुनोत्री धाम और इससे निचले हिस्से में जानकीचट्टी क्षेत्र तक नदी तटों पर बाढ सुरक्षा कार्य लागत रू. 17.32 करोड़।
•    यमुनोत्री धाम में आपदा से क्षतिग्रस्त चेजिंग रूम्स, रसोई तथा अतिथि गृह-हॉल की मरम्मत व पुनर्स्थापना कार्य लागत रू. 26.00 लाख।
•    जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग में सीसी, दीवारों, रेलिंग व यात्री शेडों की मरम्मत कार्य लागत रू. 148.90 लाख।
•    फूलचट्टी से जानकीचट्टी मोटर मार्ग के सुदृढीकरण कार्य लागत रू. 218.84 लाख।
•    खरसाली गांव में पार्किंग स्थल तक की आंतरिक सड़क के निर्माण, लागत रू. 70.00 लाख।
•    खरसाली स्थित यमुना मंदिर से रोप-वे स्थल तक पहॅॅुंच मोटर मार्ग निर्माण, लागत रू. 109.85 लाख।
•    खरसाली में यमुना मंदिर के मुख्य मार्ग एवं व्यू प्वाइंट तक सड़क की मरम्मत व चौड़ीकरण हेतु रू. 11.00 लाख की धनराशि।
•    यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड के वैकल्पिक मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण लागत रू. 15.00 लाख।
•    श्री यमुनोत्री धाम गरूड़चट्टी हेलीपैड तक 500 मीटर लंबे पैदल मार्ग का निर्माण लागत रू. 32.10 लाख।
•    यात्रा व्यवस्था में तैनात पुलिस कर्मियों तथा होमागार्ड एवं पीआरडी के जवानों की आवासीय सुविधा हेतु रानाचट्टी में प्रीफैब्रिकेटेड बैरिक निर्माण हेतु रू. 20.25 लाख और यमुनोत्री धाम में प्रीफैब्रिकेटेड बैरिक का निर्माण हेतु रू. 25.48 लाख की धनराशि।
•    जानकीचट्टी में द्वारा 10-10 सीटां के दो हाईटेक शौचालयों का निर्माण, लागत रू. 48.00 लाख।
•    यमुनोत्री धाम एवं यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सुलभ इंटरनेशनल को 07 स्थलों में 20 स्टील फ्रेम शौचालयों की स्थापना हेतु रू. 66.10 लाख की धनराशि।
•    एनएचआईडीसीएल के द्वारा सिलक्यारा से पोलगांव तक के क्षेत्र में सड़क की मरम्मत व डामरीकरण का कार्य, लागत रू. 6.97 करोड़।
•    यमुनोत्री यात्रा के प्रमुख पड़ाव बड़कोट नगर में पेयजल समस्या के समाधान हेतु रू. 262.76 लाख की लागत से पेयजल योजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
•    यमुनोत्री धाम क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु रू. 101.05 लाख के कार्य।
•    यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग में पेयजल व्यवस्था हेतु आर.ओ., वाटर हीटर, वाटर एटीएम, हैंड पंप, टीटीएसपी, पीएसटीपी की मरम्मत कार्य हेतु रू. 10.00 लाख की धनराशि।
•    जिला पंचायत द्वारा यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर यात्रा के सुव्यवस्थित व सुरक्षित संचालन हेतु हेलमेट्स एवं घोडे़-खच्चरों व डंडी-कंडी के लिए बैज की व्यवस्था, घोड़ा पड़ाव हेतु भूमि की व्यवस्था तथा कूड़ा निस्तारण वाहन व अन्य कार्यों हेतु रू. 30.03 लाख की धनराशि।
•    जिला पंचायत द्वारा जानकीचट्टी में स्टोर निर्माण,रेन शेड, सामान्य तथा हाईटेक शौचालय, घोड़ा पड़ाव शेड घेरबाड़, विभिन्न स्थानों पर सोलर हाईट व्यवस्था, पर्यावरण मित्रों के लिए आयरन बैण्ड, खरसाली में डस्टबिन की व्यवस्था आदि हेतु रू. 144.50 लाख की लागत के कार्य।
•    जिला पंचायत द्वारा यमुनोत्री धाम क्षेत्र में यात्रा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न मरम्मत कार्यों हेतु रू. 40.00 लाख की धनराशि।

गंगोत्री यात्रा मार्ग/श्री गंगोत्री धाम*

•    गंगोत्री धाम में घाटों की मरम्मत व बाढ सुरक्षा कार्यों के लिए लगभग 9.00 करोड़ की धनराशि।
•    विद्युत वितरण खंड उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री धाम क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु रू. 267.56 लाख के कार्य।
•    जिला पंचायत द्वारा गंगोत्री मार्ग पर अनेक स्थानों पर शौचालय निर्माण किए जाने हेतु रू. 27.50 लाख की धनराशि तथा विभिन्न स्थानों पर शौचालयों की मरम्मत तथा अन्य कार्यां के लिए रू0- 13.00 लाख की धनराशि के कार्य किये जा रहें हैं।
•    जिला पचांयत द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ाव हर्षिल में लगभग रू. 72.00 लाख की लागत से 03 स्मार्ट टॉयलेट का कार्य भी किया जा चुका है।
•    गंगोत्री यात्रा मार्ग पर हर्षिल को यात्रा के मुख्य पड़ाव के रूप में विकसित किया जा रहा है।  जिस हेतु हर्षिल-बगोरी में बाढ सुरक्षा हेतु रू. 57.32 लाख की लागत से तटबंधों का निर्माण कार्य।
•    उत्तरकाशी मुख्यालय गंगोत्री हाईवे से लगे हुये वर्णावत पर्वत का सुरक्षात्मक कार्य हेतु रू0-  5.00 करोड़ की धनराशि।
•    हीना पार्किंग के लिए लागत रू0- 2.905 करोड़ की धनराशि से किये जा रहे कार्य अंतिम चरण में है।  
•    बीआरओ के द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी संकरे हिस्सों को सुधारने एवं हीना से आगे के 57 कि.मी. हिस्से में रू. 17 करोड़ की लागत से डामरीकरण कार्य।
•    चारधाम यात्रा के सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालन के लिए तथा यात्रा के दौरान की गतिविधियों की निगरानी के दृष्टिगत जनपद में रू. 2.40 करोड़ की लागत से स्मार्ट कन्ट्रोल रूम का कार्य अंतिम चरण में है।  

जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि श्री गंगो़त्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम में जो कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई हें उसमें अधिकांश कार्य तीव्र गति से निर्माणाधीन है। इसके अतिरिक्त श्री यमुनोत्री धाम एवं जानकीचट्टी में श्रीराम मंदिर से अखोरी पुल तक यमुना नदी के दोनो तरफ बाढ सुरक्षात्मक कार्य हेतु मशीनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की कार्यवाही की जा रही है तथा चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं से संबंधित सभी कार्यों को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आवश्यक रूप से संपन्न कराए जाने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार तथा उनके मार्गदर्शन में श्री यमुनोत्री धाम एवं श्री गंगोत्री धाम में कार्यों की प्रगति का नियमित रूप से अनुश्रवण कर यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरस्त किया जा रहा है।



.....................

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here